फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women clamber to go to the toilet, got off the train

शौचालय जाने को लेकर ट्रेन में महिलाएं भिड़ी, ट्रेन से उतारा गया

Mon, 04 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women clamber to go to the toilet, got off the train
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करती महिला यात्री। - फोटो : ORAI
उरई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस में रविवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। कंट्रोल रूम से आए मैसेज पर आरपीएफ व जीआरपी ने उरई स्टेशन पर दोनों को ट्रेन से उतार लिया। ट्रेन से उतरने के बाद भी महिलाओं का हंगामा जारी रहा। इसके चलते ट्रेन पांच मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। बाद में जब आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो दोनों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

मुंबई से अपने घर बलरामपुर जा रही मेहरुनशा पत्नी सरफराज का उरई निवासी मीनाक्षी वर्मा पत्नी सोनू से ट्रेन में शौचालय जाने के रास्ते में रखे सामान को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई भी हो गई। तभी किसी ने आरपीएफ के टोल फ्री नंबर 182 पर फोन कर सहायता मांगी। कंट्रोल रूम से आए मैसेज पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी महिलाएं हंगामा करती रहीं और एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की बात कहने लगी। जब आरपीएफ इंस्पेक्टर ने उन्हें ट्रेन छोड़कर शिकायत दर्ज कराने को कहा तो मेहरुनशा व उनके साथी सुलह को राजी हो गए। इसके बाद बाद में दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया। इसके चलते ट्रेन अपने पांच मिनट के स्टापेज के अतिरिक्त पांच मिनट और भी खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बलरामपुर के यात्रियों ट्रेन छूटने के चलते लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। ट्रेन 3.23 पर आ गई थी और 3.35 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed