{"_id":"6878038b2d59a6fe460e66cf","slug":"womans-body-found-on-railway-track-orai-news-c-224-1-ori1001-131893-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अनजारी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार को महिला का शव पड़ा मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर आए दिन मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, ससुराल के लोग महिला की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अजय कुमार उर्फ मंगल की पत्नी आरती देवी (30) का शव बुधवार की सुबह अजनारी रोड स्थित लोहिया पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी पिता श्यामले ने बताया कि उसने बेटी आरती की शादी वर्ष 2017 में अजय के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को पति सहित ससुराल के लोग झूठे आरोप लगाकर परेशान करते थे।
उन्होंने बताया कि आरती की बुआ को फोन कर ससुरालियों ने सुबह तक कुछ पता चलने की बात कही थी। आरोप है कि उन्हीं ने हत्या कर शव को ट्रैक पर डाल दिया है। उन्होंने बताया कि आरती की छोटी बहन प्रतीक्षा की भी शादी उसके देवर महेश से की थी। वह लोग दिल्ली में रहते हैं। महिला की मौत से उसकी मां गुड्डी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर की जांच की जा रही है।