फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman who went to cut mustard dies under suspicious circumstances

Jalaun News: सरसों काटने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to cut mustard dies under suspicious circumstances
उरई। कोटरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह खेत पर काम करने गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह एक खेत पर अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी जमुनादास की पत्नी ममता देवी (35) रविवार को अपने खेत में सरसों काटने गई थीं। काम खत्म होने के बाद भी वह शाम को वापस नहीं लौटी। जब इंतजार के बाद भी महिला घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी खोजबीन की तो वह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला के एक हाथ में, गर्दन के पीछे और कमर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिजन महिला के साथ मारपीट की आशंका जता रहे हैं। पति जमुनादास ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। किसी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की है। साथ ही उसे खेत में फेंक दिया है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि महिला बीमार थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed