फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman tried to burn herself after a dispute with husband

Jalaun News: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को जलाने की कोशिश की

Mon, 04 Aug 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman tried to burn herself after a dispute with husband
कुठौंद। हाजीपुर गांव में रविवार को पति से विवाद के बाद महिला ने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे बचाया, लेकिन वह करीब 70 फीसदी झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार का पुनर्विवाह रीमा देवी के साथ हुआ था। अखिलेश की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। रीमा को एक चार वर्ष की बेटी है। अखिलेश से एक बच्चा भी हुआ है। रविवार को उसने पहले वाले बच्चों से कुछ कह दिया। इस पर अखिलेश का रीमा से विवाद होने लगा। इसी से नाराज होकर उसने घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ को अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगा ली। इससे उसका शरीर जलने लगा।
विज्ञापन

आग लगी देख परिजनों ने उसे बचाया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी जल चुकी थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। उसका उपचार चल रहा है। जानकारी पर इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के रियाखार गांव निवासी उसके मायके वाले भी आ गए। उन्होंने बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed