फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's wrecked body found on railway track

महिला का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sun, 27 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman's wrecked body found on railway track
रेलवे ट्रैक पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ORAI
एट। घर से लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सुबह गुजर रहे राहगीरों ने लाइन किनारे शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर से बिना बताए घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरगुवा खुर्द गांव के पास से गुजरी झाँसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कोच कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम बसोब निवासनी सुमित्रा (55) पत्नी बलराम अहिरवार शनिवार को घर से बिना बताए लापता हो गई।
विज्ञापन

देर रात तक जब वह घर पर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास ढूंढा पर पता नहीं लग सका। सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव देखने वाले राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की शिनाख्त कराकर परिजनों सूच
विज्ञापन
विज्ञापन

ना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई हो। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed