{"_id":"633c81b1f99e1f24ed0b7aeb","slug":"woman-s-family-members-and-in-laws-clashed-five-injured-orai-news-knp721710951","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मायके वालों व ससुरालियों में हुई मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के मायके वालों व ससुरालियों में हुई मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर स्थित ससुराल में महिला को पीटने की सूचना पर मंगलवार को पहुंचे मायके पक्ष की ससुरालियों से मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाके में रहने वाले दीपक का मंगलवार को पत्नी मोनिका से विवाद हो गया था। उसने पत्नी को पीट दिया। महिला ने इसकी जानकारी कानपुर देहात, देवराहट के गौरी स्थित मायके में दे दी।
मायके से आए चाचा मनोज, भाई हिमांशु की ससुरालियों से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से मोनिका, गुड़िया, सत्यम, मनोज और हिमांशु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। मोनिका का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और रुपयों की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।