{"_id":"5e9746158ebc3e6faa49f6d1","slug":"woman-s-condition-deteriorates-in-rajendra-nagar-death-orai-news-knp555410239","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर में महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर में महिला की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
उरई। राजेंद्र नगर में महिला की हालत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कालेज उरई भेज दिया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित हनुमान चबूतरा के पास निवासी विपुल झा की पत्नी रेनू (26) की मंगलवार की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज लालबहादुर ने बताया परिजनों के मुताबिक हार्टअटैक से पीड़ित थी उसका पिछले तीन साल से कानपुर में उपचार चल रहा है। महिला की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।