{"_id":"62bc98df470d99085d5c7dbb","slug":"woman-rpf-work-mobile-mandal-orai-news-knp7049928181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर व महिला कांस्टेबलों के विवाद की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर व महिला कांस्टेबलों के विवाद की जांच पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबलों के बीच हुए विवाद में जांच अधिकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर संजय कुमार सिंह ने बुधवार को जांच पूरी कर ली। उन्होंने संबंधित पक्षों के अलावा तीसरे पक्षों के भी बयान दर्ज किए। रिपोर्ट बनाकर मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी मंडल आलोक कुमार के पास भेज दी है।
बताते चलें कि आरपीएफ की दो महिला कांस्टेबल रेखा आंबेडकर और अमृता का ड्यूटी को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता के साथ विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बदसलूकी समेत गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद का किसी स्टाफ ने वीडियो भी बनाया था, इसे भी जांच में शामिल किया गया है। वीडियो के आधार पर हो रही बातचीत और बदसलूकी के बारे में जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान लिए हैं। कई स्टाफ के मोबाइल की भी जांच की गई। तीन दिन चली जांच पड़ताल के बाद जांच अधिकारी ने पूरे मामले में आख्या बनाकर मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय प्रेषित कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि उनका जांच संबंधी काम पूरा हो गया है। जांच आख्या अधिकारियों के पास भेज दी गई है।
---------------
सबूत के तौर पर अधिकारियों ने मंगाया अमर उजाला
25 जून को हुई घटना के बाद अमर उजाला ने इस खबर को सिलसिलेवार प्रकाशित किया। घटना के बाद उसका नियमित फॉलोअप भी प्रकाशित किया जा रहा है। इसका असर यह हुआ कि अधिकारियों ने भी अमर उजाला की खबरों को बतौर सबूत जांच में शामिल किया है। झांसी मंडल के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से 26 जून से अब तक के सभी अंक मंगाए हैं।
विज्ञापन
--------------
सभी ट्रेेनों के जनरल टिकटों की बिक्री दो से
उरई। कोरोना संक्रमण के चलते जनरल कोच में अनारक्षित टिकट की बिक्री दो जुलाई से पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। अब जनरल कोच के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टिकट खिड़की पर जाकर तीन घंटे पहले भी जनरल टिकट ले सकेंगे। मुख्य बुकिंग एवं पार्सल सुपरवाइजर सीपी सोनकर ने बताया कि दो जुलाई से सभी ट्रेनों में जनरल टिकट सेवा शुरू हो जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर टिकट काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।