फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman puts kerosene on fire, dies

महिला ने केरोसिन डालकर आग लगाई, मौत

Fri, 13 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman puts kerosene on fire, dies
उरई। किसी बात पर पति से झगडे़ के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर महिला की किसी तरह आग बुझाई। लेकिन महिला ने जब तक मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगौली निवासी धर्मेंद्र का 24 वर्षीय पत्नी भूरी से किसी बात पर विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर खुद पर केरोसिन डालकर कमरे में बंद होकर लगा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना महिला के मायके कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके से पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। उसकी बेटी की शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं। जब से उसकी शादी हुई तब से ही मेरी बेटी को पति धर्मेंद्र ,ससुर दशरथ उर्फ भग्गूलाल, सास शकुंतला, जेठ गंगाराम, जेठानी रेखा, ननद रजनी आए दिन दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपए मागने की कहकर प्रताड़ित करते रहते थे। पुलिस ने तहरीर लेकर पति समेत पांच ससुरालियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed