{"_id":"682f7117e8de878ede001f86","slug":"woman-injured-in-scorpio-collision-died-report-says-orai-news-c-224-1-ori1001-129571-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्कार्पियो की टक्कर से घायल \nमहिला की जान गई, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्कार्पियो की टक्कर से घायल महिला की जान गई, रिपोर्ट
Fri, 23 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 23 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कालपी। स्कार्पियो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। महिला का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। ससुर ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी बृजभान सिंह की पत्नी ममता उर्फ रागिनी देवी (38) बेटी चाइना के साथ 16 मई को स्कूटी से गांव आ रहीं थीं। जैसे ही स्कूटी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास पहुंची कि सरसेला निवासी पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने स्कार्पियो से स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इससे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था जहां से गंभीर हालत होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया था। जहां दोनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गुरुवार की सुबह ममता उर्फ रागिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटी का अभी भी इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उनकी मौत से पुत्र कन्हैया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के ससुर सीताराम ने कालपी थाने में स्कार्पियो चालक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि महिला की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।