{"_id":"6a66551d7542d0b14c05e176","slug":"woman-falls-from-roof-while-getting-water-for-husband-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-147330-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति के लिए पानी लेने उठी महिला छत से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति के लिए पानी लेने उठी महिला छत से गिरी, मौत
विज्ञापन
फोटो - 05 मृतक शिवानी की फाइल फोटो।
जालौन। पति के लिए रात में पानी लेने उठी महिला का पैर बारिश के कारण छत पर जमी काई पर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे सीसी सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी शिवानी (42) शनिवार रात बिजली न होने के कारण अपने पति सुधीर विश्वकर्मा और बेटे सौरभ के साथ छत पर सो रही थीं। बताया गया कि पति काफी समय से बीमार चल रहे हैं। देर रात उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने शिवानी से पानी मांगा।
पति के लिए पानी लाने के लिए शिवानी छत से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान बारिश के चलते छत पर जमी काई के कारण उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे सीसी सड़क पर जा गिरीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।