फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman falls from bike, crushed by dumper, dies

Jalaun News: बाइक से गिरी महिला को डंपर ने कुचला, मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike, crushed by dumper, dies
फोटो - 01 मृतका रामरती की फाइल फोटो।
आटा (उरई)। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। डंपर का पहिया ऊपर से निकल जाने से उसकी मौत हो गई। वह पति के साथ अपनी मां की त्रियोदशी में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। इधर, महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भड़राडेरा निवासी रामदीन पत्नी रामरती (50) के साथ मंगलवार को हमीरपुर जिले के जमोड़ी गांव में स्थित सास की त्रियोदशी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक झबरा मोड़ के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी रामरती उछलकर सड़क पर गिर गई। डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुटे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक चले इस जाम में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और समझाने के बाद जाम हटवाया। महिला के दो बेटे हैं। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed