{"_id":"69d7fa8eadf70ddcde015d29","slug":"woman-dies-of-electric-shock-orai-news-c-224-1-ori1005-142724-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव में महिला को करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गई। घर में कोई न होने से वह पड़ी रही और उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नौरेजपुर गांव निवासी इमरती देवी (65) के पति नाथूराम की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इमरती देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके दो पुत्र वीर पाल और ओमकार बाहर रहते हैं। बुधवार की शाम को उन्हें करंट लग गया जिससे वह अचेत होकर जमीन पर पड़ी रही। रात में जब लोगों को शक हुआ तो वह अंदर पहुंचे तो देखा कि इमरती देवी मृत अवस्था में पड़ी हैं।
इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच शुरू की। थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।