फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies in suspicious circumstances, police reached on information of villagers

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, police reached on information of villagers
जालौन। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी खुशबू (25) पत्नी देव सिंह कुशवाहा की गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसकी सूचना शुक्रवार सुबह गांववालों ने कोतवाली पुलिस को दी। सीओ सुबोध गौतम के साथ कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह पहुंचे। पूछताछ में पति देव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराई निवासी खुशबू से हुई थी।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पूर्व उसे एक बीमारी ने घेर लिया। पति ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार खुशबू के शरीर में पानी बन रहा था। एक वर्ष से उसका उपचार चल रहा था। दस दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर उसे झांसी में एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया था। हालत सही न होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते वह घर रुपयों के इंतजाम के लिए आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार रात अचानक पत्नी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि अभी मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed