{"_id":"6a2c654cd0627d8ba9068450","slug":"woman-dies-in-stone-pelting-four-arrested-including-former-village-head-orai-news-c-224-1-ori1005-145412-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पथराव में महिला की मौत, पूर्व प्रधान समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पथराव में महिला की मौत, पूर्व प्रधान समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - 06 मृतक शशि प्रभा की फाइल फोटो।
कदौरा (उरई)। रास्ते से बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। सिर में पत्थर लगने से महिला की मौत हो गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की है।
थाना क्षेत्र के मंझवार गांव निवासी वीरेंद्र और रोहित बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दोनों परोसा विद्युत उपकेंद्र से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही तीन अन्य लोग भी थे, जिन्हें घर छोड़ने के बाद दोनों अपने घर की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव में रास्ते पर पड़े मौरंग के ढेर के पास पूर्व प्रधान रामपाल, दयाराम, हल्कू और बबलू परिजनों के साथ बैठे थे। इसी दौरान संकरे रास्ते से बाइक निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे।
इसी बीच शोर-शराबा सुनकर रोहित की पत्नी शशिप्रभा (30) मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक भारी ईंट सीधे उसके सिर पर आ लगी। गंभीर चोट लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और अचेत हो गई।
विज्ञापन
परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल में डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण झांसी जाने की सलाह दी। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पति की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान रामपाल, दयाराम, हल्कू, बबलू के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या, मारपीट, गाली-गलौज और एक राय होकर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
महिला अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा, तीन वर्षीय बेटी संध्या तथा मात्र एक वर्षीय पुत्र ऋषभ को छोड़ गई है। मां की असमय मौत के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
दो पक्षों में विवाद के बाद महिला को चोट लगने से उसकी मौत हुई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है। - डॉ. ईशान सोनी, एएसपी।