फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies at medical college after childbirth.

Jalaun News: प्रसव के बाद मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dies at medical college after childbirth.
उरई। महिला की प्रसव के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। वहीं नवजात पुत्र के सिर से जन्म लेते ही मां का साया उठ गया।
विज्ञापन

कुठौंद के इटहा कालपी निवासी आशुतोष उर्फ गोलू की पत्नी रंजना (24) को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कुठौंद अस्पताल लाए थे। उसने जहां दोपहर में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। कुछ समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शाम को रंजना की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के भाई हुसेपुरा सुरई निवासी हरीप्रकाश ने बताया कि उसकी बहन की शादी 19 मई 2025 को आशुतोष के साथ हुई थी। आशुतोष मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रसव के बाद बहन की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुठौंद थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed