फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after receiving electric shock from machine while making buttermilk

Jalaun News: मट्ठा बनाते समय मशीन से लगा करंट, महिला की मौत

Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after receiving electric shock from machine while making buttermilk
फोटो - 21 मृतक संजू देवी की फाइल फोटो।
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान गांव में शनिवार सुबह मट्ठा बनाते समय मशीन से करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय पति गांव गया हुआ था। घर लौटने पर पत्नी को बेसुध पड़ा देख उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


करसान गांव निवासी बलवीर पाल की पत्नी संजू देवी (38) शनिवार सुबह घर में दही से मट्ठा बना रही थीं। इसी दौरान मशीन से करंट लगने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद घर लौटे पति ने उन्हें बेसुध देखा तो मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संजू देवी के दो बच्चे शिवा और शिवानी हैं। मां की मौत से परिवार में शोक है। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि महिला की करंट लगने से मौत की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed