{"_id":"00d982c2936ea5bd78d00e89a792f2a9","slug":"woman-died-of-gunshot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज में मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला शाहगंज निवासी शाकिर किसी काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी पड़ोस में एक समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर शाकिर की पुत्री शबनम (20) पत्नी सलमान अकेले थी। एकाएक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सत्यदेव सिंह, चौकी प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई रमैया प्रसाद श्रीवास, मोहित द्विवेदी आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाल द्वारा घटना के संबंध में आसपास पूछताछ की गई। समाचार लिखे जाने तक युवती की मौत के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। मृतका की मां सायरा बानो ने बताया कि दो माह पूर्व 11 अगस्त को पुत्री की शादी बाबई निवासी सलमान से हुई थी।
शादी के बाद से ही उसकी पुत्री तथा दामाद जालौन में उनके यहां रह रहे थे। उन दोनों के बीच कोई समस्या भी नहीं थी। तो वहीं पिता द्वारा इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का जान पड़ता है। मामले की जांच की जा रही है।