फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman crossing the railway track was killed by train

रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the railway track was killed by train
रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

उरई। रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे एसआई अशोक कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने कहा कि महिला सुबह शौच के लिए घर से निकली थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी वीरेंद्र निरंजन की पत्नी पुष्पादेवी (52) मंगलवार सुबह झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पार कर शौच क्रिया के लिए जा रही थी, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर महिला की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। महिला की मौत सूचना सुनकर बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका का पति मानसिक रुप से बीमार रहता है। उसके इकलौते पुत्र नीलेश की भी एक साल पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इसी पारिवारिक स्थिति के चलते महिला अक्सर तनाव में रहती थी, हो सकता है कुछ सोच रही हो तभी कोई ट्रेन आ गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed