{"_id":"5ea1dc978ebc3e908c640ae8","slug":"woman-burnt-to-death-in-suspicious-circumstances-accused-of-dowry-death-orai-news-knp5567129120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला ने आग से जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला ने आग से जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
सरिता की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
संदिग्ध हालात में महिला ने आग लगाई मौत, आरोप
फ़ोटो-15 सरिता (फाइल फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसाकलार। संदिग्ध हालात में महिला की आग से जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव निवासी बृजपाल सिंह की पत्नी सरिता (28) की गुरुवार दोपहर 12 बजे घर में संदिग्ध हालात में आग से जलने पर ही मौत हो गई। जिससे घर में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका के मायके जहटौली दी। सूचना पाकर सीओ सुबोध गौतम, फोरेंसिक टीम व थाना पुलिस पहुंची और उन्होंने जांच पड़ताल की।
सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता हरपाल सिंह ने तहरीर दी कि उसने अपनी इकलौती पुत्री की शादी मार्च 2016 में सज्जन सिंह उर्फ ब्रजपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह भदौरिया निवासी छानी अहीर थाना सिरसाकलार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सास राधादेवी, ननद रोशनी व पति सज्जन सिंह उर्फ बृजपाल सिंह अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये व छह बीघा जमीन मांग रहे थे। इसी के चलते पति, सास व ननद ने उसकी बेटी की जलाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है पति, सास, ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के एक तीन वर्ष का बेटा कृष्णा है।
विज्ञापन
मां बोली, दो घंटे पहले ही फोन पर की थी बात
सरिता की मां गुड्डी ने रोते हुए बताया कि अभी उसकी इकलौती बेटी सरिता उर्फ मांडवी से सुबह 10 बजे ही फोन से बात हुई थी। उसके दो घंटे बाद 12 बजे लाड़ली की आग से जलकर मौत की सूचना मिली। इकलौती बेटी की मौत से मां व पिता का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कहते हैं कि मेरा सब कुछ ले लेते पर मेरी बेटी को तो न मारते। मां-पिता की दहाड़े सुनकर आस पास मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।