{"_id":"660a85374ab5a5daa00571e8","slug":"wire-theft-report-not-filed-even-after-25-days-orai-news-c-224-1-ka11004-112819-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 25 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई तार चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 25 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई तार चोरी की रिपोर्ट
Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
उरई। 25 दिन बीत जाने के बाद भी सीओ और थाना प्रभारी की जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है। जब भी जिम्मेदारों से मामले की जानकारी ली जाती है तो उनका सिर्फ यही कहना रहता है कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।
छह मार्च को माधौगढ़ क्षेत्र के मिर्जापुर सिहारी के बीच 22 खंभों के साथ चोरों ने 33 केवी की लाइन से चार किलोमीटर तक डॉग कंडक्टर (एक प्रकार का महंगा बिजली का तार) और अन्य सामान चोरी कर लिया था। विभागीय जानकारों के अनुसार डॉग कंडक्टर को काटने के लिए सामान्य औजार नहीं काम आ सकते हैं। इसके लिए कटर मशीन का प्रयोग ही किया जा सकता है। जिस लाइन पर चोरी हुई थी, वह चालू नहीं थी। पुलिस ही नहीं, जिस गांव में चोरी हुई थी, वहां के गांव वालों तक को इसकी खबर नहीं लगी।
सुबह जब 22 खंभे गिरे देखे गए तब लोगों को चोरी का पता चला। इसके बाद जेई ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की। पुलिस की तरफ से आश्वासन मिला था। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन 25 दिन बीतने के बाद न चोर हाथ आए न पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पाई। जेई संजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना 25 दिन पहले दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब इस मामले की जानकारी लेते हैं तो बताया जाता है जांच चल रही है। वहीं सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।