फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Winner of Atagaon teams in Minoura and Kabaddi in Volleyball

वॉलीबॉल में मिनौरा और कबड्डी में अटागांव की टीमें में विजेता

Wed, 30 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Winner of Atagaon teams in Minoura and Kabaddi in Volleyball
विजेता टीम को पुरस्कृत करते एडीएम व डीआईओएसस। - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। पंडित हरीराम घनाराम महाविद्यालय मिनौरा में कक्का जी की याद में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित एडीएम प्रमिल कुमार सिंह एवं डीआईओएस भगवत पटेल ने किया। इससे पहले वॉलीबाल मैच का शुभारंभ कांशीराम चौकी प्रभारी नवीन तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें अटागांव की टीम ने लौना की टीम को हराकर चैंपियनशिप जीती। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण कालेज संरक्षक हरीशंकर द्विवेदी ने प्रदान किया। वहीं बालीवॉल प्रतियोगिता में घनाराम हरीराम महाविद्यालय मिनौरा की विजेता रही। जबकि न्यामतपुर की टीम उपविजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम कुशवाहा, राजेश सिंह चंदेल, रामशंकर, सुरेशचंद्र, बलराम सेंगर, रूबी सैनी, मनीराम, पारस मिश्रा, दामोदर, ओमकारेश्वर ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। इस दौरान कृपाशंकर द्विवेदी, सूर्यकुमार, चंद्र कुमार त्रिपाठी, रामजी, श्यामजी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश दुबे, मोहन, नारायण, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed