फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wine Salsman and relative beaten

शराब सैल्समैन व रिश्तेदार को पीटा

Tue, 05 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wine Salsman and relative beaten
उरई। शराब देेने से मना करने पर सेल्समैन व उसके रिश्तेदार को रोककर तीन युवकों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटा, जिससे सेल्समैन व उसका रिश्तेदार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे मेडिकल चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया। जबकि दो युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित इकलासपुरा मार्ग पर देशी शराब के ठेका के सेल्समैन सागर ओमरे निवासी हनुमान चबुतरा राजेंद्र नगर रविवार की रात दस बजे ठेका बंद कर अपने रिश्तेदार हल्के पुत्र धर्मदास निवासी ममना थाना जलालपुर जिला हमीरपुर के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन

तभी के ठेके पास ही दो बाइकों पर सवार तीन युवक आए और सेल्समैन को रोकर शराब देने की कहने लगे। उसने समय अधिक हो जाने की कहकर शराब देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने सेल्समैन व उसके रिश्तेदार पर लाठी डंडों से हमलाकर दिया। जिससे हल्के का सिर फट गया और वह लहूलुहान हालत में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि एक हमलावर युवक हामिद उर्फ विट्टक पुत्र इकबाल निवासी इंदिरानगर को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी विशाल राजपूत पुत्र ओमप्रकाश निवासी बघौरा व सुमन डीजे वाला नाम पता अज्ञात बाइकें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। हल्के की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed