फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife used to get harassed, beaten to death with a cricket bat

पत्नी को करता था परेशान, क्रिकेट बैट से पीटकर मार डाला

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wife used to get harassed, beaten to death with a cricket bat
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी व एएसपी और पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : ORAI
उरई। शहर के मोहल्ला पाठकपुरा में एक सप्ताह पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में नामजद हत्यारोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ सतीश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के मुताबिक पड़ोसी उसकी पत्नी को परेशान करता था, इसलिए ही उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी मुन्ना विश्वकर्मा ने 13 मार्च की रात 8 बजे अपने पड़ोसी वीरेंद्र (42) की क्रिकेट बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतक के भाई ने मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी नया पाठकपुरा उरई व मूल निवासी हरीपुरा जालौन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया था। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

जिसपर एसपी ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हरीराम सिंह, हेडकांस्टेबिल बलवीर सिंह, सिपाही रिंकू कुमार, प्रदीप कुमार ने शुक्रवार सुबह जालौन बाईपास के पास चौराहे से हत्यारोपी मुन्ना विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना ने बताया कि मृतक वीरेंद्र पुत्र मिठ्ठन यादव निवासी नया पाठकपुरा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे आजिज आकर उसने बल्ले से उसकी पिटाई की थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed