फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife thrown out of the house in the middle of the market by saying triple talaq

Jalaun News: बीच बाजार पत्नी को तीन तलाक कहकर घर से निकाला

Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of the house in the middle of the market by saying triple talaq
कदौरा। सरकार द्वारा तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित किए जाने के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कस्बा कदौरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर बीच बाजार तीन तलाक देकर घर से निकालने और बाद में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी आसमां पत्नी अब्दुल सगीर ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 10 अप्रैल 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के बाद उसके दो मासूम बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


आसमां का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था। पीड़िता के अनुसार बीते दिनों उसके पति ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज की और मारपीट की। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने बीच बाजार सरेआम तीन बार तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। मजबूर होकर वह अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी महिला रोशनी से निकाह कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि इस दूसरे निकाह में कुछ परिजनों ने भी आरोपी का साथ दिया।

आसमां ने अपने पति के साथ-साथ समसुन, अब्दुल सकूर और तबस्सुम पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


वहीं थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed