{"_id":"6689a25537523b16c40cae04","slug":"wife-attacked-with-an-axe-at-in-laws-house-serious-orai-news-c-224-1-ori1001-116875-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ससुराल में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ससुराल में पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
Sun, 07 Jul 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। मामूली विवाद के बाद गुस्साए पति ने ससुराल में आकर पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में उसे सीएचसी पहुंचाया, हालत नाजुक देख वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला पुरवा निवासी बलखंडी की पुत्री पूजा पति जगभान से विवाद होने पर मायके आ गई थी। शनिवार रात डेढ़ बजे झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी उसका पति जगभान छत के रास्ते से पत्नी के कमरे में पहुंचा और उससे झगड़ने लगा। शोर सुनकर पूजा की मां जब वहां पहुंची तो देखा कि पुत्री लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी है।
सास को देखकर जगभान कुल्हाड़ी लेकर छत के रास्ते से कूदकर भाग गया। इस पर परिजनों ने शोर मचाया पर वह फरार हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता बलखंडी की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।