फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Whether you believe it or not, the clock is of two clocks, Ansar Kambari

तू मान या न मान घड़ी दो घड़ी का है अंसार कंबरी

Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Whether you believe it or not, the clock is of two clocks, Ansar Kambari
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते यज्ञ दत्त त्रिपाठी मौजूद कवि - फोटो : ORAI
उरई। संवेदना साहित्य समिति के तत्वाधान में स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने कवियो को सम्मानित किया। कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। वाणी वंदना समिति की अध्यक्ष डा. माया सिंह माया ने की। इसके बाद कानपुर से आए कवि अंसार कंबरी ने काव्य पाठ करते हुआ पढ़ा कि तू मान या न मान, घड़ी दो घड़ी का है, ये जिस्म का मकान घड़ी दो घड़ी का है। झांसी से आए कवि अर्जुन सिंह चांद ने सुनाया कि रवायत प्यार की अमनो अमा को मिटाने पर तुले है कुछ सिरफिरे।
विज्ञापन

इसके बाद मंच पर आई कुसुम सिंह अविचल ने कहा काट दिए शीश लाल लहु से रंगी धरा। मुरली मनोहर परिहार ने कहा कि मैं समंदर रहा फिर भी प्यासा रहा। इसके बाद अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किए। कार्यक्रम में काव्य शिरोमणि यज्ञदत्त त्रिपाठी का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक जागरुकता होती है। ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कवि प्रेम नारायण, रामशंकर गौड़, संजय शर्मा, जगरुप सिंह, शांति कनौजिया, मानसिंह, लाखन सिंह कुशवाहा, विमला तिवारी आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता यज्ञदत्त त्रिपाठी, संचालन अर्जुन सिंह चांद ने किया। संस्था की अध्यक्ष माया सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed