फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Where can I get quick reports, there are health ATMs, but no one to operate the machine.

Jalaun News: कहां से मिले जल्दी रिपेार्ट, हेल्थ एटीएम हैं, लेकिन मशीन चलाने वाला नहीं

Thu, 08 Feb 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Where can I get quick reports, there are health ATMs, but no one to operate the machine.
उरई। पांच मिनट में आपके पास होगी जांच रिपोर्ट। इसी दावे के साथ जिला महिला और जिला पुरुष अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाया गया था।
विज्ञापन

करीब दो साल पूरे होने को हैं, जिस उद्देश्य ये मशीनें लगाई गई थीं, उसका लाभ होता नहीं दिख रहा है। जिला अस्पताल में मशीन सिर्फ वजन और लंबाई बताने का काम कर रही है। वहीं, महिला अस्पताल में मशीन का ऑपरेटर न होने से मशीन कमरे में कैद है।
वर्ष 2022 में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाया गया था। जिला अस्पताल में फरवरी में सात दिनों में 25 लोगों ने जांच कराई। इनमें अधिकांश बच्चे थे, जिनकी केवल लंबाई और वजन की जांच हुई। सुबह आठ से दो बजे तक एटीएम संचालित होता है। उस दौरान पैथोलॉजी चलती है। ऐसे में लोग एटीएम न जाकर पैथोलॉजी चले जाते हैं। वहीं, जिला महिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से यह मशीन बंद है। यहां टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन



कालपी विधायक निधि से कदौरा और कालपी सीएचसी में हेल्थ एटीएम की स्थापना हुई थी। मरीज राम सेवक ने बताया कि वह अपनी मां ब्रह्म कुमारी की शुगर की जांच कराने आए थे, लेकिन यहां बताया गया कि पैथोलॉजी से जांच करा लें, मशीन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन सीएचसी के साथ डकोर, छिरिया सलेमपुर और पिंडारी पीएचसी में हेल्थ एटीएम भी विधायक निधि से लगवाए गए थे। सीएचसी में शुगर की जांच कराने आए मरीज राकेश कुमार को पैथोलॉजी भेजा गया। मरीज ने बताया कि वहां मौजूद कर्मचारी ने कहा कि मशीन काम नहीं कर रही है।


सांसद निधि से सीएचसी कोंच में हेल्थ एटीएम लगाया गया। यहां स्थाई टेक्नीशियन नहीं है। सिर्फ काम चलाऊ व्यवस्था के चलते सत्येंद्र नारायण ही इसे संचालित करते हैं। एक जांच में रिपोर्ट 20 मिनट में सामने आती है। तकनीकी समस्या दूर नहीं कराई गई।

रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के पतराही, जगम्मनपुर, नावर और नरौल पीएचसी और जालौन ब्लॉक की शहजादपुरा, वीरपुरा, उरगांव और शेखपुर पीएचसी में हेल्थ एटीएम नहीं लग सके हैं। सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया कि हेल्थ एटीएम प्राइवेट इंडिया लिमिटेड द्वारा लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू की जा रही है। वहीं, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपनी निधि से एटीएम लगाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन अब तक उनकी निधि के माध्यम से एटीएम नहीं लगे।

हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ऑक्सीजन लेवल, वजन, लंबाई, बॉडी मास्क इंडेक्स (बीएमई) बॉडी फैट, पल्स रेट, शरीर का तापमान समेत 50 से अधिक जांचें करने की बात कही जा रही है।


सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा ने बताया कि टेक्नीशियन न होने के कारण हेल्थ एटीएम बंद हैं। यहां दो टेक्नीशियन हैं, दोनों पैथॉलाजी में महिलाओं की जांच करते हैं। पैथोलॉजी में ज्यादा भीड़ रहती है, फिर भी कोशिश कर रहे हैं कि हेल्थ एटीएम जल्द शुरू हो जाएं।


सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सीएचसी की सभी हेल्थ एटीएम ठीक हैं। 40 से अधिक की शुगर जांच होती है और जिन्हें शुगर है, उन्हीं की जांच करते हैं। बैठक कर मरीजों को मशीन की सहूलियत देने को कहा गया है फिर भी कहीं शिकायत है तो इसके लिए सख्ती से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed