फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When there was a complaint of fraud, he went on long leave.

Jalaun News: फर्जीवाड़े की शिकायत हुई तो लंबी छुट्टी पर चले गए

Fri, 19 Sep 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
When there was a complaint of fraud, he went on long leave.
- वन रक्षक पर रेंज के कई वन ब्लॉकों में फर्जी काम करवाने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। गंभीर आरोपों और शिकायतों के बावजूद वन रक्षक दुर्गेश कुमार पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभाग भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहा है और जांच के नाम पर महीनों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि भ्रष्टाचार में लिप्त वन रक्षक को विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से बार-बार बचा लिया जाता है।

कोंच के धौरपुर निवासी शिकायतकर्ता अमित कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कोंच रेंज के कई वन ब्लॉकों में फर्जी कार्य कराया गया। मजदूरों के फर्जी अंगूठे लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। मृदा कार्य और पौधरोपण का काम भी बेहद लापरवाही से हुआ है। जिस ब्लॉक में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 8000 नालियां बननी थीं, वहां केवल 800 नालियां ही बनाई गईं।
विज्ञापन

इसी तरह बिल्टा वन ब्लॉक में तीन सेक्शन में खोदाई का कार्य होना था, लेकिन वहां कोई काम नहीं कराया गया। शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी दिव्यांग होने के कारण गार्ड दुर्गेश कुमार खुद को रेंजर बताता है और खुलेआम अवैध वसूली करता है। उसकी मिलीभगत से कई प्रजातियों के पेड़ों की अवैध कटान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से दुर्गेश कुमार पिछले छह साल से कोंच रेंज में जमे हुए हैं, जबकि गार्ड की तैनाती की अधिकतम अवधि तीन वर्ष होती है। अमित कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, वन मंत्री और प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार की है।
16 जुलाई 2025 को डाक से भेजी गई शिकायत का निस्तारण फर्जी तरीके से दूसरी पोर्टल पर दिखा दिया गया। 23 जुलाई 2025 को दर्ज हुई दूसरी शिकायत का निस्तारण 22 अगस्त 2025 को अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर कर किया गया। इसके खिलाफ अब उन्होंने बुधवार को दोबारा शिकायत की है। उनका आरोप है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी, जिन पर उन्होंने भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया है, पद पर हैं, तब तक दुर्गेश कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।



वर्जन-
जिम्मेदार बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई
डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने हलफनामा दिया है। जांच के लिए एसडीओ उरई रवि मोहन कटियार की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मचारी को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। फिलहाल वह मेडिकल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed