फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the work follow social distance

काम के वक्त करें सामाजिक दूरी का पालन

Mon, 01 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the work follow social distance
कदौरा में मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराते अवर अभियंता - फोटो : ORAI
कदौरा। अवर अभियंता मनरेगा ने रविवार को ब्लाक क्षेत्र के खुटमिली गांव में जल रोक बांध का निरीक्षण करने के साथ ही श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। कहा कि श्रमिक काम के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

रविवार को अवर अभियंता मनरेगा अरविंद पाल ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खुटमिली में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों द्वारा खोदी गई खंती की नाप जोख कर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क लगा कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिकों से समस्याएं पूछीं तो श्रमिक महावीर, केशव, बलवान आदि ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मजदूरी मिलना मुश्किल हो गई थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना के तहत उनको कार्य मिल रहा है और वह अपना जीवन यापन कर रहे है।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनरेगा अरविंद पाल ने बताया कि जल संरक्षण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल रोक बांध का निर्माण हो रहा है, ताकि पानी बर्बाद न हो और उसका लाभ ग्रामीणों को मिले। उन्होंने पंचायत मित्र विनीत शुक्ला को कार्य कर रहे श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिए। उन्होंने अन्य प्रांतों से लौट कर गांव आए इच्छुक श्रमिकों की सूची बना कर जॉब कार्ड बनाने के लिए प्रधान को आदेश दिया है, ताकि किसी को रोजगार के लिए परेशान न होना पड़े। इस दौरान प्रधान शिवशंकर विनीत शुक्ला सहित ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed