{"_id":"66e0a3fe68648c9bb40d8c97","slug":"when-the-system-got-jammed-we-had-to-face-trouble-orai-news-c-224-1-ka11004-119520-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जब व्यवस्था हुई जाम तो परेशानी उठानी पड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जब व्यवस्था हुई जाम तो परेशानी उठानी पड़ रही
Wed, 11 Sep 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। निर्माणाधीन सड़क के चलते शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। मुख्य बाजार में स्थिति सबसे खराब है। घंटों जाम की इस समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जो कार्यालय और काम के लिए कर्मचारी अधिकारी निकल रहे हैं। वह भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हर पांच मिनट में जाम की समस्या बन जाती है।
शहर के आंबेडकर चौराहा से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा तक एक तरफ से सड़क का निर्माण हो गया है। जिससे यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एकल व्यवस्था चालू की गई है। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है। सबसे बड़ी समस्या रूट डायवर्जन की है।
बड़े वाहनों और ई-रिक्शा पर लगाम नहीं लगने से व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। रोजाना हर पांच मिनट में लंबा लंबा जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है। मंगलवार को बाजारबंदी के बाद भी जाम की समस्या बनी रही। दिन भर बाजार में वाहन रेंगे। दोपहर में हल्की सी राहत मिली, लेकिन शाम को स्थिति बदहाल हो गई।
विज्ञापन
घातक साबित हो सकता है सड़क का अधूरा निर्माण
सड़क का अभी एक तरफ से निर्माण हो रहा है। दूसरी तरफ का निर्माण करीब 25 से 30 दिन बाद होगा। जब एक तरफ निर्माण हो जाएगा। तब दूसरी तरफ काम शुरू होगा। निर्माण होने वाली सड़क को चालू कर दिया जाएगा। लेकिन सड़क ऊंची बनने से बगल की जगह काफी गहरी हो गई है। जिससे वाहन नहीं उतर पाएंगे। रात में अगर वाहन कहीं इस गहराई में गिरते हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल अभी विभाग के पास से निपटने का कोई उपाय नहीं है।
वर्जन-
सड़क निर्माण में अभी समय लगेगा। सड़क निर्माण के बाद ही दोनों तरफ इंटरलॉकिंग होगी। लोगों की परेशानी को कम करने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। अभी थोड़े दिन की परेशानी है, फिर लोगों को आराम हो जाएगा। -नंदकिशोर, एई, पीडब्ल्यूडी