फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the mobile rings, the street or the roof is visible, there is no conversation in the room

Jalaun News: मोबाइल बजते ही सड़क दिखती या छत, कमरे में नहीं होती बात

Sun, 22 Feb 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
When the mobile rings, the street or the roof is visible, there is no conversation in the room
फोटो - 22 नेटवर्क न आने से छत पर चढ़कर बात करता युवक। संवाद
विज्ञापन

- ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या, 5-जी टावर लगने के बावजूद परेशानी
- ऑनलाइन पढ़ाई या फॉर्म भरना भी मुश्किल, किसानों का मंडी से टूटा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी



उरई। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क बेहद कमजोर है। इससे लोगों को दैनिक जीवन और आपात स्थितियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग नौ किलोमीटर दूर बमहन मिनौरा गांव में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। हाल यह है कि मोबाइल बजते ही लोग सरपट छत की ओर दौड़ पड़त हैं क्योंकि नेटवर्क न आने से कमरे के अंदर बात नहीं हो सकती। वहीं, कुछ को सड़क के किनारे जाकर ही कॉल करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद कुछ अधिकारी गांव आए और ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी लेकर चले गए। लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही गांव में मोबाइल टावर लगवाए जाएं। इससे नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। ग्रामीण चाहते हैं कि उन्हें भी आधुनिक संचार सुविधाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन

खनुआं, हरीपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, प्रतापपुरा और सुढ़ार जैसे गांवों में जियो और बीएसएनएल दोनों नेटवर्क काम नहीं कर रहे। ग्रामीणों का कहना है कि कॉल करना, इंटरनेट इस्तेमाल करना और ऑनलाइन पढ़ाई या फॉर्म भरना मुश्किल हो गया है। किसान मौसम और मंडी जानकारी से वंचित हैं, व्यापारी और मजदूर अपने काम से जुड़े संपर्क नहीं कर पा रहे। आपात स्थिति में डॉक्टर या एंबुलेंस तक कॉल करना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित हो रहे छात्र और कामकाज
विशेषकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इस समस्या से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन कामकाज करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मनोज, भरत, अमित, वजीर खान और शेख मुहम्मद ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण उनका काम और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताई परेशानी



फोटो- 23 शिवम।-मिनौरा के शिवम तिवारी ने बताया कि नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण हम मोबाइल पर बातचीत नहीं कर पाते। कई बार फोन उठाना मुश्किल हो जाता है। अगर जल्द नेटवर्क की सुविधा नहीं मिलती तो हमारी पढ़ाई और काम दोनों प्रभावित होंगे।



फोटो- 24 धीरज।-धीरज ने कहा, हम चाहते हैं कि गांव में मोबाइल टावर लगवाए जाएं। इससे न केवल हमारी बातचीत सुगम होगी बल्कि ऑनलाइन पढ़ाई और काम में भी आसानी होगी। कई बार हम कॉल करने के लिए सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जो सुरक्षित नहीं है।















नेटवर्क न आने का दिया शिकायती पत्र
आटा। कदौरा क्षेत्र के सुनेहटा निवासी प्रधान पति देशराज सिंह ने बीएसएनएल के एजीएम को शिकायीपत्र देकर कहा कि उनके गांव में मोबाइल नेटवर्क न आने के कारण दिक्कतें होती है। कई बार इमरजेंसी में कॉलिंग न होने के कारण समस्याएं हो जाती है। उन्होंने मांग की कि गांव में नेटवर्क व्यवस्था में सुधार किया जाए। (संवाद)
















वर्जन
जिम्मेदार बोले-कनेक्टिविटी ठीक की जाएगी



जिन जगहों पर नेटवर्क की समस्या है वहां टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। आसपास के मोबाइल टॉवर से उनकी कनेक्टिविटी ठीक की जाएगी।-महेश कुमार त्रिपाठी, एजीएम बीएसएनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed