फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the husband spent money in a drama, the wife committed suicide by consuming poison

Jalaun News: पति ने नौटंकी में लुटाए रुपये, तो पत्नी ने जहर खाकर जान दी

Wed, 05 Mar 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 05 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
When the husband spent money in a drama, the wife committed suicide by consuming poison
सिरसाकलार (जालौन)। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आई महिला का नौटंकी में डांस के दौरान रुपये लुटाने पर पति से विवाद हो गया। इसके नाराज पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन जानकारी होने पर उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी सुरेंद्र कठेरिया के पुत्र रंजीत की दो दिन पहले शादी हुई थी। इसमें नौटंकी का भी प्रोग्राम रखा गया था। सोमवार रात घर के बाहर नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में भगौरा निवासी रवि व उसकी पत्नी राधा कठेरिया भी आए थे। राधा का पति रवि नौटंकी में डांस के दौरान शराब के नशे में लड़कियों पर रुपये लुटाने लगा। इसका राधा ने पति से कई बार विरोध किया। लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद वह पत्नी से और रुपये लेने आ गया।
विज्ञापन

इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद राधा ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अचेतावस्था में परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि राधा रंजीत के चाचा नेवले की पुत्री थी। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से ससुराल व मायके में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजीव बैस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed