{"_id":"68795790aea80679330d7d23","slug":"when-the-government-changed-then-the-state-highway-was-left-incomplete-orai-news-c-12-knp1031-1190601-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सरकार बदली... तो स्टेट हाईवे छोड़ दिया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सरकार बदली... तो स्टेट हाईवे छोड़ दिया अधूरा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सपा शासन में उरई से मुहाना तक 17 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे को पीडब्ल्यूडी ने बनाता तो शुरू कर दिया पर सरकार बदलते काम रोक दिया। वजह बजट का अभाव बताया जा रहा है। आलम यह है कि आठ साल से पांच किमी की सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। ओवरलोडिंग से पुलिया टूट चुकी है और सड़क का एक किनारा धंस चुका है। सरिया दिखने लगी हैं। एहतियातन प्रशासन ने एक ओर का रास्ता बंद कर दिया है।
वर्ष 2016 में उरई से लेकर मुहाना तक 21 किलोमीटर स्टेट हाईवे को मंजूरी मिली थी। यह हाईवे राठ, पनवाड़ी, महोबा, खजुराहो, पन्ना, बांदा, हरपालपुर और छतरपुर जैसे शहरों को जोड़ता है। इस पर सपा सरकार की ओर से 127 करोड़ का बजट प्रस्तावित था। इसमें एक तरफ सीसी व दूसरी तरफ डामरीकरण का काम होना था। 2018 में पीडब्ल्यूडी ने बजट का हवाला देते हुए पांच किलोमीटर मार्ग को ऐसे ही छोड़ दिया था। आज तक उस सड़क की किसी ने सुध नहीं ली।
हालत यह है कि मुहम्मदाबाद से कुसमिलिया के बीच की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे एक ओर का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस पर लोक निर्माण विभाग ने रास्ता बंद है का बोर्ड भी लगा दिया है। वहीं, दूसरी ओर डामर साइड पर बेड़िया वाले बाबा के पास सड़क किनारा धंसक गया है। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। डकोर और मुहाना गांव के बीच बनी पुलिया ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के चलते पूरी तरह टूट चुकी है। पुलिया के सरिये अब खुलकर दिखाई देने लगे हैं। इससे यह रास्ता पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। इससे न केवल ग्रामीणों को बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों और वाहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर नियमित रूप से निजी और रोडवेज बसें चलती हैं। एक साइड से बंद होने और दूसरी साइड की हालत भी दयनीय होने से रात के समय बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात-
एक ओर रास्ता बंद और दूसरी ओर सड़क धंस गई
फोटो 32- चतुर सिंह।
कुसमिलिया निवासी व बस मालिक चतुर सिंह राजपूत ने कहा कि यह स्टेट हाईवे कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। जहां बनकर तैयार हुआ, वहां भी पुलिया टूट गई है। एक ओर से रास्ता बंद है और दूसरी ओर सड़क धंस गई है। रोज वाहन फंसते हैं, नुकसान होता है।
फोटो 33- पवन त्रिपाठी
मुहाना निवासी पवन त्रिपाठी ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग से कई ज़िलों की गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन खतरे के मोड़ों पर कोई संकेतक नहीं लगे हैं।
पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद संकेतक लगा दिया गया है। काम भी चल रहा है। इससे आने-जाने में किसी को परेशानी न हो। सड़क को बनाने के लिए शासन से बजट मांगा गया है। बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- पुनीत विश्वकर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी