फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When asked for the bill, the youths were beaten up and set on fire

Jalaun News: बिल मांगने पर युवकों ने मारपीट कर लगाई आग

Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
When asked for the bill, the youths were beaten up and set on fire
उरई। होटल में खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर युवकों ने होटल संचालक से मारपीट कर उसकी गुल्लक से रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर होटल में आग भी लगा दी। इससे उसका लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी राजीव कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार शाम उसके होटल में बघौरा निवासी दीपेंद्र यादव उर्फ चिकना, राम ठाकुर, प्रिंस सोनी, पारस चतुर्वेदी चार पांच अज्ञात लोगों के साथ खाना खाने आए। खाना खाने के बाद उनका बिल 2570 रुपये बना तो उक्त लोग झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब पैसे मांगे तो उससे मारपीट कर गुल्लक में रखे आठ सौ रुपये निकाल लिए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को सूचना दी तो एक बाइक छोड़कर सब भाग गए। इसके बाद रात में वह दोबारा होटल में पहुंचे और होटल में बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। इससे उसके होटल में रखा लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार का कहना है कि उक्त लोग पहले भी उससे रंगदारी की मांगकर कई बार उससे विवाद कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed