फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wheat procurement in silence the first day center

पहले ही दिन सन्नाटे में रहे गेहूं खरीद केंद्र

Fri, 01 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 01 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in silence the first day center
गल्ला मंडी स्थित विपणन शाखा के गेहूं खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
 एक अप्रैल से किसानों का गेहूं खरीदने का वादा फ्लाप साबित हुआ है। पहले दिन निर्धारित 80 केंद्रों में से अधिकांश पर ताला लटकता रहा। जो केंद्र खुले भी उन पर न तो बारदाना था और न ही अन्य मानक पूरे हो रहे थे। पहले दिन किसानों ने भी खरीद केंद्रों पर जाना उचित नहीं समझा। इससे एक दाना की भी खरीद नहीं हो सकी। शासन ने गेहूं खरीदने के लिए एक
विज्ञापन


अप्रैल से खरीद केंद्रों का संचालन शुरू कराने का निर्देश जारी किया था। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने केंद्रों का निर्धारण कर खरीद की व्यवस्थाएं संस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए थे। सारे दावे एक अप्रैल को खोखले साबित हुए है। उरई शहर में ही आठ केंद्र संचालित होने थे, जिसमें से मंडी परिषद में पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र उरई व ऐर साधन
विज्ञापन


सहकारी समिति का केंद्र ही खोला गया। अन्य केंद्रों पर ताला लटकता रहा। जो दो केंद्र खुले थे, उन पर केंद्र प्रभारी तो बैठे रहे, लेकिन न तो किसान आए और न ही वहां पर व्यवस्थाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


थीं। सबसे बड़ी कमी बारदाने की थी। इसके अलावा नमी मापक यंत्र भी मंडी परिषद की ओर से नहीं मुहैया कराया गया। पूरे जिले में कहीं भी गेहूं की खरीददारी नहीं हो सकी। कुल मिलाकर पहला दिन गेहूं खरीद के हिसाब से फ्लाप साबित रहा ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed