फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   What kind of compulsion is this, responsibility of two schools on one teacher?

Jalaun News: ये कैसी मजबूरी, एक शिक्षक पर दो स्कूलों की जिम्मेदारी

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
What kind of compulsion is this, responsibility of two schools on one teacher?
कालपी। नगर में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं कर्मचारियों के हाथ में विद्यालय की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिससे बच्चे पढ़ने कम मिडडे मील खाने ज्यादा आते हैं। बिना शिक्षक के बच्चे कैसे अपना भविष्य बना सकते हैं। एक तरफ शिक्षकों की नगर के विद्यालयों में कमी है तो दूसरी तरफ एक शिक्षक पर दो से तीन स्कूलों की जिम्मेदारी है।
नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। यहां 25 छात्र पंजीकृत है, लेकिन पढ़ाने के लिए एक शिक्षक भी नहीं है। जिस शिक्षक की तैनाती है। उनके कंधों पर भी कई विद्यालयों का भार है। जिसके चलते आए दिन वह विद्यालय से नदारद रहते हैं। बच्चे सिर्फ मिडडे मील खाने आते हैं। बच्चों की उपस्थित भी रोजाना घटती जा रही है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में विभाग के पास 21 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें आठ उच्च प्राथमिक स्तर के हैं। जिनमें 1,400 बच्चे पंजीकृत हैं। उनको पढ़ाने के लिए महज 14 शिक्षकों की तैनाती की गई है। एक विद्यालय को दो शिक्षक भी नहीं मिल पाए हैं। जिन स्कूलों में एक शिक्षक तैनात है। वह भी आए दिन नदारद रहते हैं। जिससे विद्यालय खाली रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के स्कूलों में जब-जब अधिकारी निरीक्षण करने आते हैं। उन्हें भी कोई न कोई कमी मिल जाती है। किसी भी स्कूल में सही शौचालय नहीं बना है। बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। विद्यालय परिसर में गंदगी पसरी रहती है। जिसको आज तक नहीं बदला जा सका। कर्मचारी भी विद्यालयो के पास नहीं है। जो साफ-सफाई का काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed