फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   weather

सुबह कोहरे तो शाम को बढ़ी गलन से लोग परेशान

Thu, 26 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
weather
उरई। सप्ताह भर पहले मौसम ने तेवर बदला तो दिन-ब-दिन बेरहम ही होता गया। बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लोग कांप उठे। न्यूनतम तापमान 5 व 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। ठंड को देखते हुए पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों की शिकायत है कि वह नाकाफी हैं। तमाम जगह अलाव जल ही नहीं रहे हैं। ऐसे में कूड़ा करकट जलाकर लोग ठंड से बचने का जतन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से ठंड का कहर बढ़ा है। तकरीबन रोजाना का हाल यह है कि सुबह से ही कोहरे की चादर छा जाती है। कोहरे की वजह से हाईवे पर दिन में भी वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे हैं। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। दो बजे के आसपास हल्की धूप निकली। शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में दुबक गए। मजबूरी में ही बाहर निकले।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। दुकानों पर स्वेटर, मफलर व दस्ताने आदि की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा इलेक्ट्रिानिक दुकानों पर हीटर, ब्लोवर व गैस गीजर खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा कच्चे कोयले की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को ठंड बढ़ी तो इक्का दुक्का स्थानों पर ही अलाव जलते दिखे। बेसहारा लोग किसी मकान के चबूतरे और दुकानों के बाहर ठिठुरते रहे। हालांकि रैन बसेरा चालू है, लेकिन वहां भी भीड़ के चलते जगह नहीं है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कुछ और अस्थाई रैन बसेरे जल्द से जल्द बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed