फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging in many areas after rain

Jalaun News: बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव

Mon, 30 Sep 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 30 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many areas after rain
उरई। शहर में बारिश के बाद सड़कों और खाली प्लॉटों में पानी भर गया। अब जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। अगर बारिश फिर से होती है तो कई मोहल्लों में हालात बाढ़ जैसे हो जाएंगे। जलभराव से निजात के लिए पालिका के इंतजाम शून्य है।
विज्ञापन

जिन प्लाटों में पानी भरा हुआ है, उनकी निकासी नहीं हो रही है। जैसे तैसे पानी उनका सूखता है। बारिश में फिर से भर जाता है। मोहल्लेवालों ने पालिका से पानी की निकासी के लिए गुहार लगाई। शहर के उमरारखेरा, शांतिनगर, इंदिरानगर, नया पटेलनगर, मैकेनिक नगर, तुलसीनगर, सुशीलनगर, राजेंद्रनगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में ये समस्या बनी हुई है। इस जलभराव से करीब 50 हजार की आबादी परेशान है। पालिका ईओ राम अचल कुरील बोले कि बारिश के चलते जलभराव की समस्या है। प्लॉटों में भरे पानी को निकलवाने का प्रबंध किया जा रहा है। सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



सीन-1-शहर के इंदिरा नगर में पांच साल से जलभराव की समस्या है। बारिश से करीब 50 प्लॉटों में पानी भरा है। ज्यादा बारिश होने पर ये पानी सड़कों पर बहने लगता है। मोहल्लेवालों का आवागमन ठप हो जाता है। जलभराव से घरों की नींव भी कमजोर हो रही है। हर महीने स्थानीय निवासी शिकायत कर रहे हैं। जिम्मेदार उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। मोहल्ले की सुनीता सोनी, राजेश, सुनील, पंकज ने बताया कि बारिश में ये पानी सड़क पर बहने लगता है। नाला पास में है। नगर पालिका से समाधान हो सकता है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीन-2- शहर के नया पटेलनगर और सुशीलनगर में 50 से अधिक प्लॉट पानी से भरे हुए हैं। जलनिकासी न हो पाने से रास्ता भी बंद हो गया है। पानी का निकास सड़कों से हो रहा है। इंदिरा स्टेडियम के सामने नया पटेल नगर के मोहल्ले की स्थिति काफी खराब है। नाली नहीं होने से सड़कें पानी से लबालब हैं। इससे सड़क भी ध्वस्त हो गई। घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। 50 घर इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय जीशान, कुसुम, अंजनी, राघवेंद्र ने बताया कि पानी का निकास नालियों से हो सकता है। लेकिन कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



24 घंटे हुई 15 मिमी बारिश

उरई। शहर में 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस भी देखने को मिल रही है। देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार की शाम से काले बादलों के छाने के बाद बारिश शुरु हुई। आधे घंटे तक बादल बरसते रहे। वहीं नौ बजे के बाद बारिश ठप गई। देर रात फिर से बारिश हुई। वहीं रविवार की भोर बूंदाबांदी हुई। दोपहर होने पर तेज धूप निकली। जिससे उमस बढ़ गई। गर्मी से लोगों के पसीना आ गया। वहीं शाम होने पर फिर से आसमान में घने बादल छा गए। देर रात बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई। 24 घंटे में 15 एमएम बारिश हुई। अब तक 740 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed