फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging due to rain, water entered into houses

बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी

Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, water entered into houses
घर में घुसे पानी में उतराता सामान। - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। बारिश ने पालिका के नालेे-नालियों की सफाई की पोल खोल कर रख दी है। नाले-नालियों का पानी उफना कर सड़कों पर बहने लगा। वहीं सड़कों पर जलभराव होने पर घरों में पानी घुस गया, जिससे कई घरों में गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। लोग घंटों घरों का पानी उलीचते रहेे और उसमें सामान को बचाने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश आने सेे कस्बे में छोटेे-बड़े नाले नालियां स्थानीय निकाय ने साफ कराया था लेकिन कोंच पालिका क्षेत्र में शनिवार को जब झमाझम बारिश हुई तो नालेे नालियां उफनाने लगे। नईबस्ती, चंदकुआ, पटेल नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया और घरों के अंदर तक जाकर इस बारिश के पानी ने वहां रखा सामान खराब कर दिया। लोग घरों का पानी घंटों उलीचते रहेे लेकिन वे अपना सामान सुरक्षित नहीं बचा सके। जिससे लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। बाजारों में दुकानों के भीतर पानी जाने से माल खराब हो गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि नाला सफाई ठीक से हुई होती तो हालात इतने नारकीय न हुए होते। हर साल बारिश में यही होता है, चोक सीवर व पाइप लाइनों से बरसात में घरों में प्रदूषित पानी सप्लाई होने लगता है। अभी तो बारिश का पूरा मौसम ही पड़ा है, न जाने आगे क्या होगा। पालिका ईओ नगर पालिका बुद्घिप्रकाश का कहना है कि यद्यपि नालों की सफाई कराई जा चुकी है पर अगर कहीं से समस्या की शिकायत आती है तो फिर से सफाई करा दी जाएगी।

नालियों का पानी सड़क पर बहता।

नालियों का पानी सड़क पर बहता।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed