फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water worth Rs 198 crore will reach every house in the city, budget passed

Jalaun News: शहर के हर घर में पहुंचेगा 198 करोड़ से पानी, बजट पास

Mon, 29 Jan 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water worth Rs 198 crore will reach every house in the city, budget passed
उरई। शहर के हर घर में पानी पहुंचेगा। उन इलाकों पर ज्यादा गौर किया जाएगा। जो अब तक पानी की लाइन से वंचित थे। 32 हजार से अधिक आबादी को इसमें शामिल किया जाएगा। शासन से बजट आने के बाद जल निगम ने विभागीय काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने 198 करोड़ का बजट पास कर दिया है। बजट पास होने के बाद अधिकारियों ने मोहल्लों के निरीक्षण से लेकर विभागीय काम शुरू कर दिए हैं। शहर को पहली बार पेयजल को लेकर इतना बड़ा बजट मिला है। अभी तक पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं थी। जल संस्थान 45 नलकूप और सात टंकी से शहर की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा उठा रहा है।
विज्ञापन

30 हजार के करीब लोगों के पास पानी के कनेक्शन हैं। बाकी नई बस्ती में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गर्मी के समय पानी का बड़ा संकट शहर में खड़ा होता था। जल निगम ने व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार शासन को पत्र भी लिखे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। विभाग ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इसमें कई प्रस्ताव वापस भी आ गए थे। इसके बाद नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के लिए पालिका में दो महीने पहले बैठक हुई थी। सभी सभासदों और अध्यक्ष से उन मोहल्लों के बारे में जानकारी ली गई थी। जिन इलाकों में अधिक जल संकट है। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था, जिसको शासन ने पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की नई बस्ती में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों में नल और सबमर्सिबल से पानी की पूर्ति होती है। करीब 40 हजार की आबादी के पास जलनिगम का कोई कनेक्शन नहीं है। राजेंद्रनगर का पीछे का भाग, नया पटेलनगर, इंदिरा स्टेडियम के सामने का मोहल्ला, बघौरा की नई बस्ती, चौरसी के पास व चुर्खी के पास सहित 30 से अधिक स्थानों पर पेयजल के लिए कोई लाइन नहीं है। काम होने से इन सब मोहल्लों को सहूलियत मिलेगी।

जल निगम पूरे शहर में पानी पहुंचाने का काम करेगा। इसमें 32 हजार उपभोक्ताओं को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। ये आंकड़ा 40 हजार से ऊपर निकल सकता है। 400 किलोमीटर पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी। 14 नलकूप लगाए जाएंगे। 13 टंकी बनाई जाएंगी। इनकी क्षमता एक हजार से दो हजार लीटर होगी। नलकूप से पानी की बर्बादी न हो। इसके लिए छह भूमिगत टैंक भी बनाए जाएंगे। जो पानी बर्बाद होगा। वह टैंक में जाएगा। उसको बाद उपयोग में लाया जाएगा।




शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पास हो गया है। बजट भी मिल गया है। अब जो विभागीय काम है। उनको पूरा किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। उसके बाद काम शुरू होगा। पूरा काम अमृत योजना फेज-3 के तहत होगा। -हिमांशु नेगी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed