{"_id":"69efb0735c4a54a14f0a4394","slug":"water-will-reach-the-higher-areas-soon-work-has-started-orai-news-c-224-1-ori1005-143512-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ऊंचाई वाले मोहल्लों में जल्दी पहुंचेगा पानी, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ऊंचाई वाले मोहल्लों में जल्दी पहुंचेगा पानी, काम शुरू
विज्ञापन
फोटो - 08 मोहल्ले के लोगों से जानकारी लेते एक्सईएन सोम प्रकाश। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे में सोमवार को एक्सईएन सोमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर वार्डों का निरीक्षण किया। समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
आटा कस्बे के वार्ड 13 और पांच में पेयजल संकट को लेकर अमर उजाला ने 27 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जलसंस्थान के एक्सईएन सोमप्रकाश सोमवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सबसे पहले वह वार्ड 13 पहुंचे, जहां लोगों ने नलों से आ रहे दूषित पानी की शिकायत की और घरों में भरा गंदा पानी दिखाकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद एक्सईएन वार्ड 5 पहुंचे, जहां पानी की आपूर्ति लंबे समय से ठप है और अधिकारियों के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर अपनी शिकायतें लेकर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में 10 से 15 दिन से नल सूखे पड़े हैं और कई घरों में महीने में एक-दो बार ही पानी आता है। समस्याएं सुनने के बाद एक्सईएन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार और कर्मचारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए तथा पाइपलाइन लीकेज और चोकिंग की जांच कर जल्द दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम लगाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा और जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
करीब 18 हजार आबादी वाले 15 वार्डों के कस्बे में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। निरीक्षण के बाद लोगों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है और राजू, सूरज, रमन व परमलाल ने कहा कि कई बार शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।