{"_id":"628294bbbc976b25c46d4944","slug":"water-train-rail-station-motar-orai-news-knp6971539174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गंभीर है। शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर सोमवार को यात्रियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना है कि पानी की टंकी की मोटर खराब है। इसके बावजूद इसे सुधारा नहीं जा रहा है। एक कर्मचारी झांसी से रोजाना आकर सिर्फ देखकर लौट जाता है। सरकारी टीए भरकर रेलवे को चूना लगाया जा रहा है, जबकि सुधारने के के लिए काम नहीं हो रहा है। इसे लेकर रेलवे यूनियन के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे।
उरई रेलवे स्टेशन के लिए पानी को सप्लाई करने वाले नलकूप की मोटर पिछले चार दिनों से खराब है। इससे पेयजल संकट गहराया हुआ है। इससे यात्रियों को पर्याप्त पानी मिल पा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे का कहना है कि इस समस्या से मंडलीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्या दूर होगी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव केके त्रिपाठी का कहना है कि जानकारी मिली है। नलकूप की मोटर सुधारने वाला एक कर्मचारी तीन दिन से झांसी से आ रहा है पर वह रोजाना नलकूप देखकर वापस लौट जाता है। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी है। रेलवे के विश्रामालय में ठहरे यात्री ने इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। उधर, पानी न मिलने के कारण रोजाना हो हल्ला भी हो रहा है। सोमवार को भी पनवेल एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा किया। बता दें कि भीषण गर्मी के कारण पानी न मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे की लापरवाही यात्रियों को भारी पड़ रही है।
-------------------
नहीं शुरू हो सका शीतल जल वितरण अभियान
उरई। भारत स्काउट गाइड की ओर से 15 मई से 31 मई तक यात्रियों को शीतल पानी पिलाने का अभियान चलाया जाता है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे पेयजल संकट के कारण यह अभियान शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तय नहीं है कि पेयजल संकट कब दूर होगा। पानी न आने के कारण अन्य समस्याएं भी खड़ी हो गई है।