फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,SDM,palika,ex block prumukh,drive away

प्रशासन ने सख्ती से ढहाया, सदर तालाब से अतिक्रमण

Sat, 09 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
water,SDM,palika,ex block prumukh,drive away
अभियान के दौरान मौजूद अधिकारी - फोटो : ORAI
कदौरा। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर पंचायत लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर पंचायत ने प्राचीन सदर तालाब के इर्दगिर्द अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहा दिया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मुस्तैद रहा। अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चलाया गया।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन सदर तालाब में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी को रोकने का प्रयास किया पर पुलिस की सख्ती के चलते सभी बेबस नजर आए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने माइक से एनाउंस कर जमा हो रही भीड़ को हटाया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि विगत माह पूर्व अतिक्रमण अभियान चलाया गया था, जिसमें 90 प्रतिशत अतिक्रमणकारियों के कच्चे पक्के कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया था। पर 4 कब्जे धारकों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए थे। जिन्हें आज जेसीबी की मदद से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अवैध रूप से सदर तालाब के इर्द-गिर्द बनाए गए मकानों को ढहा दिया गया है। उक्त सभी अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाएगा और न देने पर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियो से जुर्माना वसूलने के लिए उनको नोटिस भेजे गए है। इस दौरान सीओ बी के श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव, रणधीर सिंह, अजय सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed