{"_id":"614e15348ebc3efd5a76e046","slug":"water-sdm-colony-woman-motor-orai-news-knp6542419101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी टंकी से जलापूर्ति के नाम पर रुपए लेने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी टंकी से जलापूर्ति के नाम पर रुपए लेने की शिकायत
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंची कांशीराम कॉलोनी की महिलाएं
- फोटो : ORAI
कोंच। नगर के कांशीराम कालोनी में रहने वाली महिलाओं व पुरुषों ने शुक्रवार को एसडीएम अंकुर कौशिक को प्रार्थनापत्र दिया। पत्र में बताया कि कालोनी में जलापूर्ति के लिए बनी सरकारी टंकी की देखरेख में लगा युवक सभी लोगों से 50-50 रुपये लेता है। जिसके बाद वह रात में 12 बजे ही जलापूर्ति करता है। दिन में कभी भी मोटर नहीं चलाता है। इस कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उससे जब कुछ कहा जाता है तो वह व्यक्ति झगड़ा करने लगता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ऊपर की मंजिलों पर जलापूर्ति नहीं हो पाती है जिससे मजबूरन नीचे लगे हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ता है। कालोनीवासी तबस्सुम, सुनीता, नंदिनी, सलमान, इंद्रपाल, बबलू आदि ने एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
-
महिला ने मारपीट का लगाया आरोप
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम दाबर ऊंचागांव निवासी महिला रामश्री ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गुरुवार की सुबह वह बकरी चराने ले जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के कुछ दबंग मौके पर आए और अन्ना जानवरों की बात कहते हुए गालीगलौज कर उसे मारने पीटने लगे तथा सिर में लोहे की खुरपी मार दी जिससे उसका सिर फट गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। (संवाद)
--------
फोटो-16-डकोर पीएचसी में महिलाओं की जांच करते डॉक्टर। संवाद
15 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन
मुहम्मदाबाद। पीएचसी डकोर में महिलाओं की नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डकोर क्षेत्र की 15 महिलाओं के निशुल्क ऑपरेशन किए गए। पीएचसी डकोर में आयोजित नसबंदी शिविर में क्षेत्र की 19 महिलाएं आईं। जिनकी पहले कोरोना व अन्य जांचें की गईं। इसमें 15 महिलाओं की रिपोर्ट सही आने के बाद डॉ अनुपम पाल की टीम ने नसबंदी का ऑपरेशन किया। जिसमें आरती मुहाना, शबाना मुहाना, सुनीता ददरी, संतोषी खरका समेत अन्य महिलाओं ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी इदरीश मुहम्मद ने बताया कि सभी महिलाओं के ऑपरेशन निशुल्क किए गए हैं। अब उन्हें शासन की योजनाओं के तहत राशि दी जाएगी। (संवाद)