{"_id":"6245f08e2b5be12c4377e6ba","slug":"water-police-sdm-demand-ramji-orai-news-knp6886092141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू व मुस्लिम त्योहारों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू व मुस्लिम त्योहारों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को दिया ज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते हिंदूवादी संगठनों के लोग
- फोटो : ORAI
Link Copied
कोंच। चैत्र नवरात्र में हिंदू संगठनों की ओर से निकाले जाने वाले जवारे, रामनवमी शोभायात्रा तथा मुस्लिम धर्म के प्रारंभ होने वाले रमजान माह में बिजली, पानी, सफाई, पुलिस सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त हो। इसके लिए गुरुवार को हिंदू संगठनों तथा मुस्लिम संगठन के लोगों ने एसडीएम व तहसीलदार को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा व जवारे आयोजन समिति से जुड़े विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, सुशील दूरवार, आशुतोष रावत, रामराजा निरंजन आदि ने एसडीएम राजेश सिंह को ज्ञापन दिया। रामनवमी शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने, मंदिरों व शोभायात्रा मार्ग की व्यापक स्तर पर सफाई कराने की मांग की है। उधर, तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी से जुड़े सदर हाफिज अताउल्लाह खां गौरी, प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी, नायब सदर हाफिज मुहम्मद साबिर, शरीफ कादरी, अशफाक गौरी आदि ने तहसीलदार नरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर सहरी इफ्तार व तराबी समय के दौरान निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई सुबह 4 से 6 बजे व शाम 4 से 7 बजे तक पानी की आपूर्ति जारी के निर्देश दिए। अलविदा जुमा की सार्वजनिक छुट्टी पुन: करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।