{"_id":"628a7b02aea92b77aa07b273","slug":"water-light-dm-line-sdo-orai-news-knp698282238","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी के बाद पूरी रात बिजली रही गायब, लोग बिलबिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी के बाद पूरी रात बिजली रही गायब, लोग बिलबिलाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। शनिवार की शाम अचानक आई आंधी और उसके बाद हुई बारिश बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी चलने के कारण जर्जर विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ गए। जगह-जगह तार टूट गए। बिजली कर्मचारियों ने जैसे-तैसे लाइन सुधारा पर दोबारा फाल्ट हो गया। आटा क्षेत्र में पूरी रात बिजली गायब रही। रविवार को भी दिनभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उधर, बिजली न आने से लोग पानी के लिए भी तरसे।
आटा, संधि, पिपराया, करमेर, सहित तमाम ग्रामों के लोगों ने करवटें बदलते-बदलते पूरी रात गुजारी। रविवार को बिजली विभाग की टीम रविवार को भी लाइनों में आए फाल्ट सुधारती रही। रविवार को दोपहर तक कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो गई थी, पर बड़े इलाके में देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इस मामले में एसडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी से फाल्ट आ गया था। जहां-जहां जर्जर लाइनें हैं, उनको सही करा रहे हैं।
----------
फोटो संख्या-01- आंधी में उड़ा टीनशेड।
रातभर नहीं आई 30 गांवों की बिजली
सिरसा कलार। शनिवार रात आठ बजे अचानक तेज आंधी आने से ग्राम जहटौली निवासी शीलू सिंह के बाड़े में घर पर रखा टिन शेड उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई नहीं आया। आंधी में कई लोगों को भूसा भी उड़ गया। तेज आंधी होने से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। पूरी रात सिरसा कलार फीडर के 30 गांवों की बत्ती नहीं आई। सुबह 12 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने पानी की व्यवस्था की। (संवाद)