फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water filling in the fields due to non-construction of culvert in highway construction

हाईवे निर्माण में पुलिया न बनाए जाने से खेतों में भर रहा पानी

Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water filling in the fields due to non-construction of culvert in highway construction
डकोर क्षेत्र में पानी निकासी ना होने से खेतों में खड़ी फसल डूबी - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ स्टेट हाईवे के निर्माण में पुलिया न बनाए जाने के कारण खेतों में बारिश का पानी भर गया है। पानी की निकासी न होने से कई गांवों के किसानों के खेत बारिश से जलमग्न हो गए हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उरई-राठ मार्ग मार्ग पर उरई से मुहाना तक स्टेट हाईवे का निर्माण सात साल पहले कराया गया था। हाईवे निर्माण के दौरान इस मार्ग पर बनी कई पुरानी पुलियों को बंद कर दिया गया है। जो नई पुलियों का निर्माण किया गया है, उनकी ऊंचाई इतनी ज्यादा कर दी गई है कि खेतों का पानी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश का पानी खेतों से नहीं निकल पा रहा है। इससे मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर आदि गांवों के कई किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं। उनकी तिल, मूंग, उड़द आदि फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दूर की गईं समस्याएं
किसान सागर राजपूत मुहम्मदाबाद का कहना है कि स्टेट हाईवे के निर्माण के दौरान अधिकारियों से कई बार समस्या बताई गई थी पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते जलभराव की समस्या बन गई है। 40 बीघा खेत में तिल की फसल बोई थी, बारिश के पानी की निकासी न होने से जलमग्न हो गई।

ऊंची बनाई गई नई पुलिया
कुसमिलिया निवासी किसान चतुर सिंह का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान पुरानी बनी कई पुलियों को नहीं बनाया गया है, जबकि नई पुलियों का निर्माण काफी ऊंचा कर दिया है। इससे खेतों का पानी नहीं निकल पा रहा है और खेतों में जलभराव हो रहा है। पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed