{"_id":"6573649606f543007c0b4744","slug":"warning-given-to-kuthund-kadaura-madhaugarh-rampura-dakor-and-konch-cdpos-orai-news-c-224-1-ori1001-7975-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुठौंद, कदौरा, माधौगढ़, रामपुरा, डकोर व कोंच सीडीपीओ को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुठौंद, कदौरा, माधौगढ़, रामपुरा, डकोर व कोंच सीडीपीओ को दी चेतावनी
विज्ञापन
उरई। जिला पोषण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक की अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, एनआरसी में बच्चों का संदर्भन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, गोद लिए केंद्रों की स्थिति व कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीएम ने सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि तीव्र अतिकुपोषित (सैम) श्रेणी के बच्चों में और अधिक सुधार कराएं और आंगनबाड़ी वर्कर और मुख्य सेविकाएं सैम बच्चों की निगरानी करें ताकि वह बच्चा दोबारा सैम श्रेणी में न आए। सीडीपीओ कुठौंद, कदौरा, माधौगढ़, रामपुरा, डकोर व कोंच द्वारा कोई भी सैम श्रेणी का बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती नहीं कराने पर डीएम ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक तक सभी परियोजनाओं से सैम बच्चों में सुधार होना चाहिए अन्यथा संबंधित सीडीपीओ व मुख्य सेविका का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि कर दी जाएगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि अपने गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण कर सूचना जिला कार्यक्रम कार्यालय में प्रेषित करें और निरीक्षण के समय हाॅटकुक्ड फूड योजना के माध्यम से कितने बच्चों को गर्म भोेजन दिया जा रहा है। इसका भी मूल्यांकन करेंगे। बैठक में सीडीओ भीमजी उपाध्याय, बीएसए चंद्रप्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद व डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।