फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Warehouse fire damage millions

गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

Fri, 15 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 15 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Warehouse fire damage millions
टरननगंज स्थित गोदाम में उठती आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला
शार्ट सर्किट से जूता-चप्पल के गोदाम में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझानी चाही लेकिन सफलता नहीं मिली। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया सूचना पाकर सीओ मनोज गुप्ता व कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियाें को बुलाया। देर से पहुंचने पर सीओ ने उन्हें फटकार लगाई। दमकल
विज्ञापन


कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कालपी कोतवाली के मुहल्ला टरननगंज में अखिलेश गुप्ता के मकान में अजहर अली की जनरल स्टोर व जूता चप्पल की दुकान है। मकान के अंदर वह गोदाम भी बनाए हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर सीओ मनोज गुप्ता व कोतवाल सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की लेकिन प्लास्टिक की चप्पल होने
विज्ञापन
विज्ञापन


के कारण आग काबू में नहीं आ रही थी। सीओ ने भोगनीपुर कानपुर देहात से भी दमकल बुलाई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया।

हवा चलती तो तबाह हो जाता कालपी बाजार
गुरुवार को आग की लपटें करीब 30 से 40 फीट ऊंची उठ रही थी हर किसी की जुबान पर भगवान आ रहे थे। वो तो अच्छा यह हुआ कि आग लगने के दौरान हवा नहीं चल रही थी नहीं तो आग से पूरा कालपी का बाजार ही राख हो जाता। जिस जगह टरननगंज में आग लगी थी वही कालपी का मुख्य बाजार है। लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।


दाल मिल का हिस्सा है गोदाम
जिस गोदाम में आग लगी, वह वास्तव में एक दाल मिल कैंपस का ही हिस्सा थी। सालों से बंद पड़ी स्वास्तिक दाल मिल के मालिक अखिलेश गुप्ता ने मिल का एक हिस्सा जूता व्यवसायी वासिद और कागज व्यवसायी कपिल को दे रखा है। इस हिस्से में दोनों ने गोदाम बना रखा है। कपिल के कागज गोदाम में भी आग लग गई। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed